आमिर की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की तस्वीरें लीक



आमिर अपने पूर्व मैनेजर अद्वेत चंदन निर्देशित पहली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में जल्द ही नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह कैमियो रोल करने जा रहे हैं।

आमिर खान की एक यूनिक लुक वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह उनकी अगली फिल्म का लुक हो सकता है, लेकिन अब हमें ऐसा एक क्लू मिला है जिससे यह पता चल रहा है कि यह उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के लिए उनका कैमियो लुक हो सकता है।

खबरों के मुताबिक आमिर अपने पूर्व मैनेजर अद्वेत चंदन निर्देशित पहली फिल्म में कैमियो रोल करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आमिर इस फिल्म में एक मेंटर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। न्यूज़ २४ की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी जारी की है। 

तरण ने लिखा, जी स्टूडियो पेश कर रहा है आमिर खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार, जिसे लिखा और निर्देशित किया है अद्वेत चंदन ने। सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म 4 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post