नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने आज फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। मायावती ने कहा है कि मेरी वजह से पीएम मोदी की नींद उड़ गई है।
सरकार BSP की छवि खराब करना चाहती है। BSP ने नियमों के मुताबिक ही पैसा लिया है।
माया ने कहा कि पार्टी के पास पार्टी वकर्स का पैसा है। जो लोगों ने इक्ट्ठा किया है। हमने वो पैसा हेरा फेरी करके नहीं, पूरी ईमानदारी से जमा किया है।
माया ने कहा ये पैसा हमने देशभर में चुनाव लड़ने के लिए जमा किया है। और ये पैसा नोटबंदी से पहले जमा किया गया था।