कल से आप ATM से निकाल पाएंगे 4500 रूपये

सरकार ने दिया नए साल में तोहफा, कल से आप ATM से निकाल पाएंगे 4500 रूपये

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद सरकार ने नए साल पर लोगों को बड़ी राहत दे दी है. आरबीआई ने नए साल में ATM से पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी है. एक जनवरी से आप एटीएम से 4500 रुपये निकाल पाएंगे.
2500 की लिमिट सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद तय की थी जिसे आज 52 दिन बाद बढ़ा दिया गया है. हालांकि एक हफ्ते में बैंक और एटीएम से अधिकतम 24,000 रुपये ही निकाले जा सकेंगे. इस सीमा में अभी बदलाव नहीं किया गया है.
मोदी सरकार ने देश से काला धन खत्म करने के लिए 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किया था और इसके साथ ही देश में 500-1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर किया था. इसके साथ ही बैंक और एटीएम से कैश निकालने की लिमिट भी तय की गई थी. साथ ही आरबीआई भी कैश की कमी को जल्द खत्म करने में लगा है.
बैंकों का ध्यान अब देशभर में 500 रुपये के नए नोटों की सप्लाई बढ़ाने पर है जिससे कैश की कमी से निपटा जा सके. सरकार को उम्मीद है कि कैश की कमी, 2-3 हफ्तों में पूरी हो जाएगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post