
जगदीशपुर-काँग्रेस कार्यालय जगदीशपुर में ब्लॉक अध्यक्ष रिफ़ाक़त रसूल के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का 70वाँ जन्मदिवस मनाया गया इस मौके पर रिफ़ाक़त रसूल ने कहा कि हम सब आज यहाँ इस युग की राजनीति मे विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला नेता ऐसी नेता जिसकी उच्चस्तरीय सोच और समझ का सिक्का पूरे विश्व ने माना ऐसी नेता जिसे न सत्ता की लालच न प्रधानमंत्री की कुर्सी की जिसे फ़िक्र है किसानों की भारत की राजनीति में आजादी से अबतक सबसे बड़ा कर्ज़ 72 हजार करोड़ जिसने माफ़ किया है आज हम सब ऐसी नेता का जन्मदिवस मना रहे है और अपनी नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ और दीर्घायु की कामना करते हैं |
इस कार्येक्रम मुख्य रूप से जगदीशपुर विधानसभा के प्रभारी महबूब खां 'बुग्गी', सूर्येभान पांडेय, मज़हर बाबू, वसीक खान, रसीद नेता अजय त्रिपाठी, मक़सूद बाबू, मेराज अहमद, कमरूल निशा सहित ब्लॉक जगदीशपुर के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे |
Tags:
amethi