New Delhi: केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक नोट बंदी के 50 दिन पूरे हो गए। हालात में धीरे-धीरे सुधार के बावजूद दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं।
बैंकों के आगे तो लाइन कुछ छोटी हुई, लेकिन दुश्वारियां बरकरार है। बता दें कि केंद्र सरकार ने नकदी संकट से निजात के लिए 50 दिन का समय मांगा था।
नोटबंदी को एक महीना पूरा हो गया है। देश के कई हिस्सों से नई करेंसी भी बरामद होने का सिलसिला जारी है।
कुछ लोग कैश की किल्लत से बचने के लिए कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दे रहे हैं तो कई जगह कैश के लिए लोग भिड़ रहे हैं।