फिर बोतल से बाहर आया फ्रीडम 251 का जिन्न, सबसे सस्ता फोन देने वालों के खिलाफ सम्मन




नई दिल्ली (3 दिसंबर):फ्रीडम 251 का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। दुनिया का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 बनाने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के मालिक मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। चेक बाउंस होने के केस में दिल्ली की एक अदालत ने कंपनी मालिकों के खिलाफ समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्राइवेट कंपनी ने रिंगिंग बेल्स के खिलाफ दो करोड़ रुपए का चेक बाउंस होने का केस दायर किया है। इसके आधार पर दिल्ली की अदालत ने कंपनी के मालिकों के खिलाफ समन भेजा है। अदालत ने रिंगिंग बेल्स के एमडी मोहित गोयल, इसके डायरेक्टर- अनमोल गोयल, सुमित गोयल, सीईओ धारणा गोयल और अध्यक्ष अशोक चंद्रा को तलब किया है।
समन भेजने के साथ ही अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 अप्रैल तय की है। इससे पहले 251 रुपए में दुनिया का सबसे सस्ता फोन देने का दावा करने पर भी कंपनी विवादों में आई थी। कंपनी ने अभी तक सिर्फ पांच हजार लोगों को ही यह फोन डिलीवर किया और लाखों लोग अभी फोन पाने के इंतजार में हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post