नई दिल्ली। जबलपुर के समदड़िया मॉल से लापता हुई कटनी के माइनिंग व्यवसायी की पत्नी अपने 11 साल छोटे दोस्त और बच्चों के साथ गुजरात भावनगर के एक होटल में मिली। दस्तयाब कार्रवाई के बाद क्राइम ब्रांच की टीम महिला, बच्चों और उसके दोस्त को लेकर जबलपुर रवाना हो गई है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में संगीता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति रंजन की हरकतों से परेशान थी। उसने अपने ससुर को लेटर लिखा है कि उसका पति काफी रंगीन मिजाज है। उसके अनेक कॉलगर्ल्स से रिश्ते है और वह उसे लंबे वक्त से धोखा दे रहा था।
वह दो बच्चों के साथ मर नहीं सकती थी, इसलिए उसे अपने दोस्त के साथ भागना पड़ा। पुलिस अधीक्षक एमएस सिकरवार ने बताया कि 22 दिसंबर को कटनी के माइनिंग व्यवसायी रंजन ग्रोवर की पत्नी संगीता गायब थी।
सगींता अपने बच्चों रुद्राक्ष और शिवाक्ष के साथ लापता होने के बाद अपने से 11 साल छोटे दोस्त (प्रेमी) आशीष कोटवानी 23 वर्ष के साथ गुजरात के भावनगर चली गई थी और एक होटल में ठहर गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसपी ने बताया कि होटल के रजिस्टर में संगीता ने अपना नाम जसबीर कोटवानी लिखवाया। यह सब पहचान छिपाने के लिए किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने फोटो के जरिए संगीता की पहचान की।
