'राममंदिर' बनाने के लिए हर हिन्दू को पैदा करने होंगे 10 बच्चे-शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती

लखनऊ। हिमालय के ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा है कि हिंदुत्व तथा हिंदू राष्ट्र की कल्पना को साकार करने के लिए हिंदुओं को 10 बच्चे पैदा करने चाहिए।

यह चिंता मत करना, इतने बच्चों को कहां से खिलाएंगे। उसकी व्यवस्था भगवान करेंगे। उन्होंने कृष्ण भगवान का उदाहरण पेश करते हुए कहा, उन्हें तो 16 हजार 108 पटरानियों से 10-10 पुत्र, यानी 1 लाख 61 हजार 80 पुत्र थे। उन्हें कौन खिलाता था।

धर्म संस्कृति महाकुंभ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अल्पसंख्यक नहीं रहना चाहिए। हिंदु राष्ट्र बनाना है तो जनसंख्या बढ़ाने से अपने-आप यह सपना पूरा हो जाएगा। इसके लिए हिंदुओं को संख्या बढ़ानी होगी। हम दो, हमारे दो से काम नहीं चलेगा। राम जन्मभूमि का सपना साकार करना है, तो हिंदुओं को सशक्त होना पड़ेगा। उन्होंने समान नागरिक संहिता और गौहत्या पर प्रतिबंध लागू करने की मांग की।

2019 तक बनकर रहेगा राममंदिर 

Post a Comment

Previous Post Next Post