PM मोदी की तस्‍वीरें लगी ड्रेस पहनने पर राखी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PM मोदी की तस्‍वीरें लगी ड्रेस पहनने पर राखी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी ड्रेस पहन कर उनका अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ये मामला राजस्थान के राजसमंद जिले के कांकरोली की थाना पुलिस ने दर्ज किया है।
कांकरोली थाने के अधिकारी लक्ष्मण राम ने बताया कि पुलिस ने एक अदालत के आदेश पर यह मामला दर्ज किया है। अधिवक्ता प्रजीत तिवारी ने अदालत में पेश की गई दलील में कहा कि राखी सांवत ने काले रंग की ड्रेस पहनी और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की। उस ड्रेस पर प्रधानमंत्री की फोटोज बनी हुईं थी।
दलील के मुताबिक, ऐसी ड्रेस पहन कर राखी ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। दलील पर सुनवाई कर रही अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिये थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 294, 501 और महिला अश्लील निरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत राखी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post