विराट कोहली ने आज अपना 28वां जन्मदिन पूरी क्रिकेट टीम के साथ बड़े धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें टीम के खिलड़ियों ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं। चेतेश्वर पुजारा, हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में विराट के चहरे पर केक लगा हुआ है।
विराट को दुनिया भर से लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। विराट पिछले कुछ दिनों से मुंबई में ही हैं और फिलहाल टीम के साथ राजकोट पहुंच गए हैं।
सोशल मीडिया पर विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। विराट ने अपने जन्मदिन के मौके पर जर्सी नंबर 18 वाला केक भी काटा।