कपल्स के बीच में शारिरीक संबंध बनाना बेहद खास पल माना जाता है. अक्सर कपल्स सेक्स करने के लिए खास जगह की भी तलाश करते हैं. एक स्टडी में पाया गया कि कपल्स महसूस करते हैं कि होटल के रूम में सेक्स करना काफी संतुष्टि भरा होता है.
यह किसी एक या दो व्यक्ति की सोच नहीं है, बल्कि 11 देशों में 2,200 लोगों पर किए गए स्टडी के दौरान यह बात सामने आई है. जिसके मुताबिक, ज्यादातर लोगों का जवाब था कि होटल में सेक्स करने की अवधि घर की अपेक्षा काफी ज्यादा करीब 25 से 49 मिनट के बीच रही.
इतना ही नहीं तीन में से एक के मुताबिक, घर की अपेक्षा होटल में सेक्स करने से ज्यादा आनंद मिलता है. स्टडी के अनुसार 'आधे से अधिक (53.5 फीसदी) प्रतिभागियों ने कहा कि जब वे होटल में होते हैं, तो उस वक्त उनकी यौन उत्तेजना काफी बढ़ जाती है.'
लगभग आधे से कुछ कम प्रतिभागियों ने कहा कि वे घर की तुलना में होटल में बार-बार सेक्स करना ज्यादा अच्छा लगता है. इटली, ऑस्ट्रेलिया व रूस के प्रतिभागियों को छोड़कर बाकी आठ देशों के प्रतिभागियों का मानना था कि घर की अपेक्षा होटल में उनके साथी की यौन उत्तेजना काफी बढ़ जाती है.
कुछ लोगों का मानना था कि होटल के बेड सेक्स करने के लिए आकर्षित करते हैं और पुरुष अच्छा सेक्स करने के लिए बड़ा बिस्तर पसंद करते हैं.
Tags:
HELTH
