कांग्रेस नेता का आरोप: आम लोगों को इंकार कर बैंक आज़म खां को दे रहा नई करंसी

रामपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन फैसल लाला ने वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र लिखकर जिला सहकारी बैंक की शिकायत की है। 

उन्होंने कहा कि रामपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में लोगों की करंसी एक्सचैंज नहीं की जा रही। जो लोग बैंक से नई करंसी लेने जाते हैं, उन्हें यह कहकर मना कर दिया जाता है कि अभी नई करंसी नहीं आयी है।

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फैसल लाला के मुताबिक विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जिला सहकारी बैंक में जो भी नई करंसी आ रही है वह सूबे के कैबिनेट मंत्री आज़म खां की जौहर ट्रस्ट को जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर बनी जिला सहकारी बैंक की ब्रांच के माध्यम से दी जा रही है।

फैसल लाला ने वित्त मंत्री से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। (UPUKLIVE)

Post a Comment

Previous Post Next Post