फेसबुक ने जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया !!


शुक्रवार शाम कई लोग यह देखकर चौंक गए कि फेसबुक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनकी प्रोफाइल पर एक मेमोरियल नजर आ रहा है। यूजर ने जब खुद अपनी प्रोफाइल ओपन की तब भी फेसबुक उसे मृत ही बता रही थी। लोग चौंक उठे। सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों पर इसकी चर्चा तेज हुई तभी अचानक सबकुछ ठीक हो गया। 

दरअसल यह एक बग था जिसने फेसबुक के सभी यूजर्स पर हमला किया था। यहां तक कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग भी इसकी चपेट में आ गए थे। उन्हे भी मृत दिखाया जा रहा था। फेसबुक ने इस गलती के लिए माफी मांगी है एवं बताया है कि इस समस्या को दूर कर लिया गया है। 

बता दें कि इन दिनों फेसबुक में कई बदलाव तेजी से देखे जा रहे हैं। फेसबुक खुद को ज्यादा से ज्यादा यूजर फ्रेंडली और प्रेक्टिकल बनाने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post