समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव का कहना है कि देश में मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर सबसे ज्यादा जुल्म हो रहा है। यूपी में तो ऐसा नहीं हो रहा है। यह मुख्यमंत्री अखिलेश को देखना चाहिए। वह देखें इस तरह की घटनाएं न हों।
मुलायम ने समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आने की वकालत करते हुए कहा कि हम सब लोग मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों को रोकेंगे। रजत जयंती समारोह में मुलायम ने कहा देश में 21 करोड़ लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिलता है। गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याएं हैं। इन सब समस्याओं का समाधान समाजवादी विचारधारा में है।
मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने अच्छा काम किया है। पर, अभी कई काम करने बाकी हैं। यह अच्छी बात है कि देश के तमाम समाजवादी, लोहिया वादी, चरणसिंह वादी नेता ऐसे मौके पर एकजुट हुए हैं, जब जनता में भ्रम की स्थिति है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या होगा। हम लोगों को तय करना है कि ना अन्याय सहेंगे, ना होने देंगे। एक समय था जब हम सब एक थे। हमारे मन में भावना पैदा हुई कि हम सब फिर एक हों। हम मिलकर देश के बारे में सोचेंगे, जनता के बारे में सोचेंगे।......read more
Tags:
uttar pradesh