बीजेपी नेता ने इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, देवबंद का माहौल हुआ गर्म



मेहदी हसन एैनी(CARE OF MEDIA)
देवबंद। कल देवबंद का माहौल उस वक्त गरमा गया जब एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पे इस्लाम के बारे में  अापत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किये।  सोशल मीडिया पर इस्लाम व  मुहम्मद स.पर की गयी इस विवादित टिप्पणी के बाद नौजवानों  का आक्रोश बढ़ गया।


हज़ारों की तादाद में शहर के मुस्लिम समुदाय के लोग तहसील भवन के सामने जमा हो गये और नारेबाज़ी करने लगे। नाराज़ नौजवानों की एक ही मांग थी कि दोषी को फौरन गिरिफ्तार किया जाये। घंटों चले प्रोटेस्ट और नारेबाज़ी के बाद पुलिस प्रशासन ने अलग अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की।


साथ ही जमा भीड़ से देवबंद नगर के एसडीएम ने  अपील की है वो कि आप अमन व शांति का माहौल बनाये रखें,कल सुबह तक दोषी को गिरिफ्तार करके सख्त से सख्त सज़ा दी जायेगी।

जानकारी के अनुसार दोषी का ताल्लुक़ देवबंद नगर के टीचर कालोनी से है,और वो बी.जे.पी का मेंबर भी  है,जय प्रकाश जवाहरिया नामी इस युवक को तलाश करने के लिये पुलिस पूरी तरह से होशियार है। और दोषी को खोजने हेतू दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post