2016 के दस महीने बीत चुके हैं. अब नवंबर के दिन बढ़ने के साथ ही यह सवाल भी उठने लगा है कि इस बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन-सी होगी.अगर अभी के आंकड़ों देखें तो इस हिसाब से सलमान खान की 'सुल्तान' ही टॉप पर है. फिल्म की कमाई करीब 300 करोड़ है. तो दूसरे नंबर पर क्रिकेटर धोनी की जिंदगी पर बनी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम.एस. धोनी' है. फिल्म की कमाई 132 करोड़ बताई जा रही है.
और कौन-सी फिल्में हैं लिस्ट में
तीसरे, चौथे और पांचवें, लगातार तीन पोजिशंस पर एक साथ हैं अक्षय कुमार . उनकी फिल्म 'एयरलिफ्ट' 129 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर है. करीब 127 करोड़ के साथ 'रुस्तम' चौथे और 107.70 करोड़ के साथ हाउसफुल 3'. पांचवें नंबर पर है.
Tags:
bollywood
