बैंक में चोरी का प्रयास विफल-अमेठी

AMETHI LIVE

भादर-थानाक्षेत्र के भादर चौराहे के पास स्थित बड़ौदा ग्रामीण उप्र की शाखा में रविवार की रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सोमवार की सुबह दस बजे शाखा प्रबंधक एके तिवारी सहित बैंक कर्मी जब बैंक पहुंचे तो नकब देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व शाखा प्रबंधक ने छानबीन किया तो कुछ गायब नहीं था। जिससे सभी ने राहत की सांस लिया। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post