
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा है कि अगर मायावती चुनाव लड़ेंगी तो पार्टी उनके खिलाफ पार्टी की महिला विंग की वर्किंग प्रेजिडेंट राखी सांवत को चुनाव में उतारेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि मायावती के खिलाफ राखी सावंत चुनाव लड़ेंगी। मायावती चुनाव नहीं लड़ती हैं तो भी राखी सावंत और कई फिल्मी कलाकार आरपीआई के प्रचार के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।
रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के साथ करेगी लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाया तो पार्टी 200 से 250 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेगी। बता दें कि राखी सावंत पहले भी असम में आरपीआई के लिए चुनाव प्रचार कर चुकी हैं।
उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टी भी बनाई थी और चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय आम पार्टी था।
Tags:
uttar pradesh