बैंक की लाइन में धक्के खा रहे लोगों को कांग्रेस नेता ने बांटी पानी की बोतलें

post-feature-image

रामपुर। पिछले चार दिन से लोग बैंकों में पुराने नोट एक्सचैंज कराने के लिए कतारों में लग रहे हैं। कई जगहों पर तो सुबह लाइन में लगने पर शाम को नम्बर आता है। और इतनी मेहनत किसी फ्री स्कीम के नहीं, बल्कि अपनी खून-पसीने की कमाई हासिल करने के लिए करनी पड़ रही है। आज कांग्रेस नेता फैसल लाला ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर बैंक की लाइन में लगे लोगों को पानी की बोतलें बांटी, साथ ही बुर्जुगों को फार्म भरवाने में मदद की।

इस मौके पर फैसल लाला ने कहा कि यह कैसी इमरजेंसी इस देश के लोगों पर लगाई गयी है। जहां लोग अपने ही पैसे के लिए बैंकों के बाहर लाइन लगाकर धक्के खा रहे हैं। पूरे दिन लाइन में लगे रहने के बाद शाम तक बमुश्किल दो हजार रूपये ही मिलते हैं। 
उन्होंने आगे कहा कि हजार-पांच सौ के नोट बंद करके दो हजार का नोट निकालकर आप काला धन रखने वालों को और ज्याद सुविधा देने का काम कर रहे हैं। 

दो हजार का नोट आम आदमी के किस काम का?
फैसल लाला ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी को मात्र 150 रूपये का सोना खरीदना है तो कोई भी दुकानदार आसानी से 1850 रूपये वापस नहीं करेगा। 
उन्होंने कहा कि आपने विदेश में रखा काला धन लाकर 15 लाख हर नागरिक के खाते में डालने की बात कही थी, परन्तु आपने तो 15 लाख देने के बजाए उल्टा लोगों के खून-पसीने की कमाई को बैंकों में जमा करा लिया। और बदले में लोगों को पूरे दिन धक्के खाकर दो हजार रूपये ही मिल रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post