मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सिर्फ नोट बंद होने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जाएगा। जब तक हम नहीं चाहेंगे, तब तक इसका खात्मा नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि 1000-500 के नोट बंद होने से कितना भ्रष्टाचार रुकेगा यह तो समय बताएगा, लेकिन इससे होने वाली परेशानियों के विरोध में जनता चुनाव में अपना ताकत जरूरत दिखाएगी। कहा कि इस चुनाव में वाट्सऐप का अधिक इस्तेमाल होगा।
मुख्यमंत्री ने रविवार को ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 21 नवंबर को करने जा रहे हैं। इससे प्रदेश के खुशहाली व विकास का रास्ता खुलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस डिजिटल युग में सेल्फी की नई बीमारी लग गई है, जिसे देखो वही सेल्फी लेने में जुटा हुआ है। इससे जहां फायदे हैं, वहीं खामियां भी हैं। इसलिए हमें इससे सावधान रहने की भी जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो सिर्फ डिजिटल की दुनिया में जी रहे हैं। उन्होंने तो अपनी चुनावी क्षेत्र भी इसी को बना रखा है। कार्यक्रम स्तर पर जुटी भीड़ पर कहा कि यहां अधिकतर सपाई हैं और लगता है कि भाजपा वाले नोटों के लिए लगी लाइनों को देखने गए हैं। कहा, 1000-500 नोटों के बंद होने की खामियां नहीं बताऊंगा। डिजिटल के माध्यम से लोगों तक इसकी खामियां पहुंच चुकी हैं।

जो भाषा नहीं जानते वह भी लाइक कर रहे हैं
मुख्यमंत्री ने डिजिटल पर आने वाले हिट पर कहा कि कुछ सही तो कुछ फेक भी हो सकते हैं। वहां बैठे भाजपा नेता वरुण गांधी का नाम लेते हुए कहा कि... अरे इन्हें तो 44 लाख हिट मिले हैं। विडंबना देखिये कि जो भाषा नहीं जानते वह भी लाइक कर रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी हिट मिल रहे हैं।सरकार बनी तो फिर देंगे लैपटॉप
उन्होंने कहा कि पहले डिजिटल वर्ल्ड से जो लोग उन्हें डराते थे, उस भ्रम को हमने तोड़ दिया है। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक लैपटॉप बांटे हैं। उनकी सरकार काम करती है और लोगों को पता नहीं चलता। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लोगों की जेबों में स्मार्टफोन पहुंच गया है और 2017 में फिर से सपा सरकार बनी तो लोगों को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा।(HINDUSTAN)
Tags:
uttar pradesh