महिला को मारी गोली, हालत गंभीर-अमेठी



बाजारशुकुल:गाव निवासिनी जैबुन निशा पत्‍‌नी रईश उम्र 50 वर्ष अपने मूक बधिर पुत्र और पुत्री के साथ घर में सो रही थी। तभी किसी बदमाश ने उसके सिर में गोली मार दी और फ रार हो गया। पीड़िता का पति रईश मुंबई में काम करता है। सुबह जब पड़ोसी ने उसे खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को बेहोशी हालत में जगदीशपुर सीएचसी लेकर पहुंचा। जहा उसकी हालत गंभीर देख डा. प्रणव गौतम ने ट्रामा सेंटर रेफ र कर दिया जहा उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मो. हामिद ने बताया कि उसकी दोनों संतान मूक बधिर हैं और पति मुंबई में रहता है। इसलिए अब तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी वह मुकदमा पंजीकृत जाच शुरू कर देंगे।(दैनिक जागरण)

Post a Comment

Previous Post Next Post