नोटबंदी का फैसला बेकार नहीं जाएगा, देश को लूटने वाले अब तबाह होंगे : आगरा में पीएम मोदी

नोटबंदी का फैसला बेकार नहीं जाएगा, देश को लूटने वाले अब तबाह होंगे : आगरा में पीएम मोदी

आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के आगरा में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से भले ही गरीब लोगों को कष्ट हो रहा है, लेकिन देश इस परीक्षा से तपकर बाहर निकलेगा.

उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले अब तबाह होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी का फैसला भावी पीढ़ी के लिए है. साथ ही पीएम ने जनधन खातों के दुरुपयोग को लेकर लोगों को चेताया भी और कहा कि ऐसा करने वालों पर सरकार की कड़ी नजर है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कार्रवाई बहुत जरूरी हो गई थी. यह बेइमानों के खिलाफ लड़ाई है, इसमें सबका सहयोग जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा, 'देश को भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने के लिए जो बीड़ा उठाया है, उसका सीधा लाभ गरीबों को मिलेगा. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सपने सच होकर रहेंगे. यह काम बहुत बड़ा है. नोटबंदी से थोड़ी असुविधा होगी, लेकिन देशवासी इस कार्य को सफल बनाने के लिए कष्ट उठा रहे हैं. भ्रष्टाचार दूर करने के लिए हर वर्ग के लोग कष्ट उठा रहे हैं. आपका यह त्याग बेकार नहीं जाएगा.'

पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश-

ये लड़ाई लंबी है लेकिन गरीबों के लिए लड़ने का आनंद कुछ और ही होता है
बेईमानों के खिलाफ लड़ाई आप जीतेंगे
आपके सपने सच होकर रहेंगे
देश सोने की तपकर निकलेगा
हमने यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाई
नोटबंदी से जाली नोट, ड्रग्स के धंधे को झटका
नोटबंदी का फैसला भावी पीढ़ी के लिए है
पैसे लेकर एमएलए का टिकट देने का खेल बंद
मैंने आपकी तकलीफ के 50 दिन मांगे हैं
नोटबंदी का फैसला बेकार नहीं जाएगा
नोटबंदी से देश को लूटने वाले तबाह हो गए हैं
बैंकों में 5 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं
बैंक आसान ब्याज दरों पर कर्ज देंगे
काले पैसे के ख़िलाफ़ मुहिम में पीड़ा भी
इस मुहिम से ग़रीबों को कष्ट हो रहा है
ग़रीबों का कष्ट बेकार नहीं जाने दूंगा
देश इस परीक्षा से तपकर बाहर निकलेगा
फ़ैसले में लचीला होना पड़ा तो होऊंगा
ग़रीब, मध्यम वर्ग के लिए सख़्त कदम उठाया
काले पैसे के बिना घर नहीं बन पाता था
मकान बेचने वाले ब्लैक मनी मांगते थे
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू
ग़रीबों को अपना घर बनाने पर पैसा देंगे
भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान का बीड़ा उठाया
उज्ज्वला योजना से ग़रीबों को गैस कनेक्शन

(NDTV)

Post a Comment

Previous Post Next Post