एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण-अमेठी



सलोन : चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का चलाए गये विशेष अभियान का प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ के बूथ का निरीक्षण एसडीएम सलोन द्वारा किया। प्रदीप कुमार ने विद्यालय बूथ को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के पंपलेट बैनर पोस्टर चार्ट से सजाये गये और मतदाताओं को किये गये जागरूकता की सराहना की । उन्होंने कहा कि ऐसे आकर्षक बूथ मतदाताओं को अपने- अपने नाम जोडने की त्रुटि शुद्ध कराने तथा नाम विलोपित कराने में सहूलियत मिलती है। 

मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण अभियान का बच्चों के माध्यम से घर-घर पहुंचाने के लिए विद्यालय के रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा एसएस पांडेय ने कक्षा 5 के बच्चों की चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसकी सराहना एसडीएम सलोन ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हरि मोहन, एसएमसी अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी, ¨पकी देवी, सुमन शर्मा, कृष्ण चन्द्र आदि रहें (जागरण)

Post a Comment

Previous Post Next Post