सौजन्य से अमर उजाला
फैजाबाद क्षेत्र में सोमवार देर रात दबंगों ने टोल प्लाजाकर्मी को गोली मार दी। इस घटना में टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक थाना रौनाही के तहसीनपुर टोलप्लाजा पर सोमवार देर रात रात करीब 2 बजे। टोल प्लाजा कर्मी से चार युवकों की कहासुनी हो गई। जानकारी के मुताबिक नंबर नोट करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।बताया जा रहा है कि चारों वैगन आर पर सवार थे और गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। गाड़ी का नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है
Tags:
uttar pradesh
