पुराने नोट बदलने के लिए विशेष शिविर लगाए केंद्र सरकार : अखिलेश यादव



लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 500 और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन को बंद किए जाने पर कहा कि केंद्र सरकार को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इन नोटों के बंद होने से गांव वालों, गरीबों और किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि केंद्र को ग्रामीण इलाकों में विशेष शिविर लगाकर पुराने नोटों को बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस फैसले से आम नागरिकों और व्यापारियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बैंक शाखाओं की संख्या कम होने के कारण केंद्र सरकार को इन इलाकों में विशेष शिविर लगाकर पुराने नोटों को बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post