
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मंगलवार को नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंची। इसके बाद सोशल मीडिया पर मोदी की काफी जमकर आलोचना की जा रही है।
आपको बतादें कि हीराबेन गुजरात के गांधीनगर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में वह करीब 4500 रुपए जमा कराने पहुंची। उन्होंने बकायदा लाइन में लगकर नोट बदलवाएं। इस दौरान बैंक में सीनियर सिटिजन को मिलने वाली सुविधा दी गई।
इस बात के होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, 'मोदीजी ने राजनीति के लिए मां को लाइन में लगा ठीक नहीं किया। कभी लाइन में लगना हो तो मैं खूद लाइन में लगूंगा, मां को लाइन में नहीं लगाउंगा'
इसके साथ ट्विटर पर भी "Heeraben Modi" ट्रेंड कर रहा है। इसमें लोग मोदी को एक नालायक औलाद बता रहे हैं।

