पीएम मोदी को नोटबंदी की सलाह देने वाले अनिल बोकिल ने कहा, पूरी तरह से लागू नहीं किया गया सुझाव

पीएम मोदी को नोटबंदी की सलाह देने वाले अनिल बोकिल ने कहा, पूरी तरह से लागू नहीं किया गया सुझाव

नई दिल्ली: ‘अर्थक्रांति’ नाम के संगठन के संस्थापक अनिक बोकिल का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को नोटबंदी पर हमने जैसा सुझाव दिया था, वैसा लागू नहीं किया गया. अनिल बोकिल का कहना है कि उन्होंने ही सरकार को नोटबंदी का सुझाव दिया था. उनका कहना है कि सरकार ने नोटबंदी का सुझाव मान तो लिया लेकिन पूरे तरीके से नहीं माना. उनका कहना है कि वह पीएम मोदी से फिर मुलाकात करेंगे.

मुंबई मिरर के हवाले से जनसत्ता ऑनलाइन में छपी खबर के मुताबिक, अनिल बोकिल का कहना है कि उन्होंने जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग की थी और नोटबंदी का सुझाव दिया था. लेकिन सरकार को जो कुल पांच पॉइंट उन्होंने बताए थे, सरकार ने उनमें से सिर्फ दो को ही लागू किया और यही वजह है कि लोगों को परेशानी हो रही है.
अनिल ने बताया कि उन्होंने कहा था कि सरकार को नोटबंदी के साथ-साथ केंद्र और राज्य द्वारा लगाए गए टैक्स को भी हटा देना चाहिए और बैंक द्वारा लिए जाने वाले ट्रांसेक्शन टैक्स, लीगल लिमिट को भी हटाने का सुझाव दिया था. अनिल ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. वह मुलाकात तकरीबन 2 घंटे चली थी. उनकी टीम में 16 कमेटी सदस्य हैं.

बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए थे. कालेधन पर लगाम लगाने के लिए लिए गए इस फैसले के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ है और नकदी संकट के चलते नकद निकासी की सीमा निर्धारित करनी पड़ी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post