बिहार में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

post-feature-image

पटना।  बिहार के रोहतास जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब धर्मेंद्र सिंह सुबह अपने घर के पास एक चाय दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। 

न्यूज़ २४ के अनुसार स्थानीय लोगों की माने तो उसी वक्त बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये धर्मेंद्र सिंह को वाराणसी रेफर कर दिया। 
बताया जा रहा है कि वाराणसी पहुंचने से पहले ही धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गयी। घटना के बाद जहां इलाके में दहशत हैं वहीं स्थानीय पत्रकारों में काफी आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post