क्या आप जानते हैं भुट्टे के बालों से बहुत सी बीमारियां दूर रहती हैं.

भुट्टे तो हम शौक से खाते हैं लेकिन उसके बालों को हम फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं भुट्टे के बालों से बहुत सी बीमारियां दूर रहती हैं.भुट्टे में विटामिन A,B और E, मिनरल्स और कैल्शियम काफी मात्रा में पाई जाती है. बहुत से लोग इसके फायदे को जानते हुए रोजाना अपने डाइट में इसे शामिल करते हैं.हाल ही में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि भुट्टे के बाल में पोषक तत्व होते हैं और यह बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है.
1. किडनी स्टोन: यह आपके किडनी में जमा हुए टॉक्सिन्स और नाइट्रेट को बाहर निकल देता है, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा कम हो जाता है.
पपीते के पत्तों का जूस पीने से दूर होगी ये जानलेवा बीमारी...
2. खून जमने में सहायता करता है: विटामिन K की अधिकता के कारण यह रक्त के जमने की क्षमता को बढ़ाता है. इससे चोट लगने पर खून कम बहता है.
3. डायबिटीज को नियंत्रित रखता है: यह रक्त में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रखता है. जिससे डायबिटीज नियंत्रण में रहता है.
4. पाचन में सहायक: यह मनुष्य के पाचन तंत्र को मजबूत रखता है. इससे खाना अच्छे से पचता है और भूख भी लगती है.
5. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है: यह धमनियों में जमे कॉलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देता है.
6. दिल की बीमारियों से बचाव: भुट्टे के बाल से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और मोटापा भी कम होता है इसलिए यह दिल की बीमारियों से हमारी रक्षा करता है.
7. ब्लैडर इंफेक्शन से सुरक्षा: यह ब्लैडर में इंफेक्शन पैदा करने वाले माइक्रोब्स को मारता है.
सौजन्य से आज तक

Post a Comment

Previous Post Next Post