नोटबंदी भाजपा के लिए वोट पर चोट : मुख्यमंत्री

नोटबंदी भाजपा के लिए वोट पर चोट : मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नोटबंदी भाजपा के लिए वोट की चोट साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैशलेश की बात यूपी के लिए बेइमानी है। जिन देशों में कैशलेश की सफलता की बात की जा रही है वे यूपी के 10वें हिस्सा के बराबर हैं।
मुख्यमंत्री सोमवार को शाहगंज स्थित उर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेन्द्र कुमार यादव ललई के घर पहुंचे और पुत्र डा. सिद्धार्थ यादव व बहू डा. आरती यादव को आशीर्वाद दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नोट बंदी ने सबसे अधिक किसानों, गरीबों और मजलूमों को नुकसान पहुंचाया है। बच्चों के गुल्लक तक इसका असर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि कैशलेश व्यवस्था लागू हो अच्छी बात है। लेकिन उत्तर प्रदेश इतना बड़ा है कि सभी के लिए साथ कैशलेश व्यवस्था नहीं हो सकती। सपा सरकार ने गांवों को अपग्रेड करने के लिए पहले ही लैपटाप बांट दिया है। लोगों को सिर्फ ट्रेनिंग की जरूरत है। श्री अखिलेश ने कहा कि अगले चुनाव में बसपा और भाजपा दोनों पीछे रह जायेंगे। सपा फिर बहुमत से आयेगी।
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11.32 बजे लखनऊ से चला और12.24 पर शाहगंज स्थित रामअवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप भी मौजूद थे। 1.58 बजे हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
यहां पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी, दुर्गा प्रसाद, डा. संग्राम यादव और केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल और आयोजक उर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेन्द्र कुमार यादव ललई ने स्वागत किया है। उनके आगमन, स्वागत व सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। आईजी वाराणसी, डीआईजी, डीएम व एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय से लेकर घर तक मौजूद रहा।
शैलेन्द्र यादव के बेटे डा. सिद्धार्थ की शादी केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव की पुत्री डा. आरती यादव के साथ दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद बहूभोज का आयोजन मंत्री के गांव ताखा पश्चिम पक्खनपुर से किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post