सोनू शर्मा संवाददाता ग्रेटर नोएडा , गौतमबुद्धनगर जिले के एस एस पी धर्मेन्द्र यादव ने बादलपुर थाना प्रभारी शाहनजर अहमद, चौकी इंचार्ज धूम मानिकपुर सेवाराम, हेडकास्टेबल विजेंद्र पाल सिह को दिनांक तीन नवम्बर 2016 थाना बादलपुर क्षेत्र मे सेल्समैन से हुई नौ लाख चालीस हजार रुपये की लूट व हत्या मे और रबुपुरा थाने के एच सी पी सुरेशपालसिह और कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह को दिनांक दो नवम्बर 2016 को रबुपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करौली बांगर मे स्थित भट्टे पर महिलाओं से हुई लूट और दुष्कर्म की घटनाओं मे अपने कार्य मे लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के कारण इन सभी को निलम्बित कर दिया है
Tags:
noida
