घर में शादी को लेकर अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, मिला 'करारा जवाब'

घर में शादी को लेकर अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, मिला 'करारा जवाब'

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के परिवार में हो रही शादी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवालों की झड़ी लगाते हुए पूछा है कि नोटबंदी और नकदी मिलने पर लगाई लगई सीमा के बाद वह (महेश शर्मा) शादी के खर्चों का भुगतान कैसे कर पा रहे हैं.

लेकिन बहुत तल्ख जवाब में महेश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह अपनी जानकारी दुरुस्त करें...

सोमवार सुबह अरविंद केजरीवाल ने हिन्दी में ट्वीट करते हुए लिखा था, "बीजेपी सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी हो रही है... क्या सारा भुगतान चेक के ज़रिये हो रहा है...? क्या उन्होंने शादी के खर्चों को 2.5 लाख से कम रखा है...? उन्होंने अपने नोट कैसे बदलवाए...?"
 
भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या सारी चेक से पेमेंट कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए?

संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने जवाब में लिखा, "पहले अपनी जानकारी दुरुस्त कीजिए... यह मेरे बेटे की शादी है... और हां, सारा भुगतान बैंक के ज़रिये ही किया जा रहा है..."
 
अपनी जानकारी सही करिये। मेरे बेटे की शादी है। जी हाँ, सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है। https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/803081720408907776 

Post a Comment

Previous Post Next Post