
मुंबई। 'वजह तुम हो' की सनसनी सना खान आजकल एकदम से चर्चा में हैं। एकाएक उनको जो स्टारडम मिला है, उससे हैरान हैं। पर, काफी परेशान भी हैं। घरवाले उनसे नाराज हैं। रोज घर लौटने पर किचकिच होती है। आखिर ये सब किसलिए हो रहा है, इसका खुलासा भी खुद उन्होंने ही किया है एक इंटरव्यू के दौरान।
ईनाडु की रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान सना ने यह बताया कि वजह तुम हो के किसिंग सीन को लेकर मां ने काफी डांटा था। मेरा परिवार काफी पुरातन विचारों का है। जिस दिन 'वजह तुम हो' के लिए पहली बार इंटीमेट सीन किया था तब मैं बहुत ही कन्फ्यूज थी। सोचा था कि कोई साफ-सुथरा ट्रेलर घऱ में दिखा दूंगी। फिर, डर इस बात का था कि किसी ने असलीवाला ट्रेलर दिखा दिया तो क्या करूंगी मैं?
फिर, मैंने खुद ही दिखा दिया। जब मां ने देखा तो काफी गुस्से में आ गईं। मुझे खूब भला-बुरा कहा। जब भी घर जाती हूं तो मुझे यह बोझ काफी ज्यादा लगता है। आज भी इस घुटन को महसूस करती हूं।
Tags:
bollywood