सपा अध्यक्ष ने गाजीपुर के मंच से आज चुनावी शंखनाद किया। भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने नोटबंदी पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारे किसान, व्यापारी को बर्बाद करने वाला कदम उठाया गया है। अगर किसान और व्यापारी बर्बाद हुआ तो देश का नुकसान होगा। प्रधानमंत्री कहते हैं कि ईमानदार सुख की नींद सो रहा है। क्या हम लोग बेइमान हैं। क्या जो लोग परेशान हैं, वह बेईमान हैं। इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री का यह घमंड ठीक नहीं है।
सीमा पर जारी तनाव की बातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के हालात बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। रोज अखबार बताते हैं कि सीमा पर क्या हो रहा है। हमारे सैनिक मुकाबला भी कर रहे हैं और शहीद भी हो रहे हैं। केंद्र के साथ जब पूरा देश खड़ा है तो पाकिस्तान की इतनी हिम्मत कैसे हो रही है।
सपा को तोड़ने की कोशिश कौन कर रहा है - मुलायम
मुलायम ने कहा कि सपा की कथनी-करनी में कभी अंतर नहीं रहा। लेकिन कुछ लोगों के कारण दिक्कतें हो रही हैं। कानाफूसी कर कुछ लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। आप को यह सोचना चाहिए कि समाजवादी पार्टी को कौन कमजोर कर रहा है, कौन नुकसान पहुंचा रहा है। इसको पहचानना जरूरी है। आगे चलकर युवाओं को ही पार्टी चलाना है। नारेबाजी कीजिये लेकिन सपा को मजबूत करने के लिए नारेबाजी कीजिये।

शिवपाल ने भी नोटबंदी पर बोला हमला
प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने नोटबंदी को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला। शिवपाल ने कोआपरेटिव बैंकों में लेन-देन पर पाबंदी को किसानों और बुनकरों पर अत्याचार बताते हुए कहा कि आज पूरे देश का गरीब असमंजस में है। गरीब शाम तक लाइन में लगता है तब उसे अपना पैसा मिल पाता है। महिलाएं भी लाइन में लगी हैं। महिलाअों ने जो थोड़े-थोड़े पैसे इकट्ठा किया था, बीमारी के लिए जुटाया था, उसे भी लेकर लाइन में खड़ी हैं। सपा मुखिया को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा। इस सभा में सपा के बाकी दिग्गज मौजूद थे, लेकिन अखिलेश यादव नहीं थे।
मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा भी सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकले। इन काफिले के कारण नगर क्षेत्र में हर तरफ जाम की स्थिति है। मऊ-वाराणसी मार्ग, ताड़ीघाट बारा मार्ग, वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर सिर्फ सपा के झंडे लगे वाहन दिख रहे हैं।

इधर, आरटीआई ग्राउंड में भी लोगों का हुजूम सुबह दस बजे से ही उमड़ने लगा। मंगलवार की दोपहर ही जिले में पहुंच गए सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव अन्य नेताओं के साथ लगातार भीड़ का आंकलन कर रहे हैं। सपा की पूरी कोशिश पिछले हफ्ते इसी मैदान में हुई मोदी की परिर्वतन रैली में उमड़ी भीड़ से ज्यादा हुजूम जुटाने की है।
गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले जिस आरटीआई मैदान में पीएम मोदी ने परिवर्तन रैली को संबोधित किया था उसी मैदान पर मुलायम की सभा का आयोजन किया जा रहा है। गाजीपुर पूरी तरह से सपा के झंडों से पटा पड़ा है, लोग यहां सुबह से ही पहुंच रहे हैं।(HINDUSTAN)
Tags:
uttar pradesh