अब ATM से निकलेंगे 50 और 20 रुपए के नोट



नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बैन होने के बाद से ही बाजार में अफरातफरी का माहौल है। जहां कुछ बैंकों में नकदी जल्द खत्म हो रही है तो कुछ एटीएम मशीनों में पर्याप्त कैश न होने की समस्या लोगों को परेशान कर रही है।

हालांकि बैंक अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की हरसंभव मदद कर पाएं। इस बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जो देशभर में खुल्ले पैसों की समस्या को काफी हद तक खत्म कर देगा।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरुंधती भट्टाचार्या ने बताया कि आने वाले दिनों में जैसे ही एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ थोड़ी छटेगी, बैंक मशीनों में 100 रुपए के छोटे नोट के अलावा 50 और 20 रुपए के नोट रखना भी शुरु कर देगी।

 नोटबंदी के बाद एसबीआई में जमा हुए इतने करोड़ रुपए:
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने यह जानकारी दी कि 8 नवंबर से देशभर में बैन हुए 500 और 1000 रुपए के बड़े नोट के बाद से अब तक 75,945 करोड़ रुपए की रकम जमा की जा चुकी है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 नवंबर से 13 नवंबर के शाम पांच बजे तक 165.78 लाख लेन देन के जरिए 75,945 करोड़ रुपए की राशि जमा हो चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post