लोक अदालत में निपटाए गए 920 मामले-अमेठी



कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनके समक्ष 15 मुकदमे प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सभी का निस्तारण किया। अपर जिलाधिकारी एसएन यादव द्वारा 33 वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही सभी एसडीएम न्यायालय पर लोक अदालत की सुनवाई की गई। जिसमें गौरीगंज उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह की अदालत में 203 मुकदमें आए। उपजिलाधिकारी अमेठी 150, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना 55, उपजिलाधिकारी तिलोई 92, तहसीलदार गौरीगंज 19, तहसीलदार अमेठी 48, तहसीलदार मुसाफिरखाना 38, तहसीलदार तिलोई 40, नायब तहसीलदार जामो 15, नायब तहसीलदार गौरीगंज 26, नायब तहसीलदार अमेठी 15, नायब तहसीलदार आसल 18, तहसीलदार मुसाफिरखाना 10, नायब तहसीलदार जगदीशपुर 14, नायब तहसीलदार तिलोई उत्तरी 12, नायब तहसीलदार तिलोई दक्षिणी 13, चकबंदी न्यायालय 96, उपभोक्ता फोरम तीन व एआईजी स्टांप की अदालत में पांच मुकदमें सुनवाई के लिए आए। सभी अधिकारियों ने आए वादों का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान सभी कोर्ट से दो लाख 93 हजार रुपये के राजस्व वसूल किया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत में आए सभी मामले सुलझा दिए गए। लोक अदालत अपने उद्देश्यों में सफल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post