सरकार की बड़ी राहत, अब 5 लाख तक निकाल सकते हैं नए नोट !

post-feature-image
नई दिल्ली।  500 और 1000 के नोट बंद होने का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इन्‍हीं में कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी बेटी और बहन की शादी नजदीक है और उनके पास सिर्फ 500-1000 के ही नोट हैं। कोई भी दुकानदार ये नोट लेकर सामान देने को तैयार नहीं है। ऐसे में बैंक और एटीएम से नई पैसे नहीं मिलने से ऐसे परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के मुताबिक जिनके घर में शादी-व्याह है सरकार ने उन्हें राहत देने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के मुताबिक जिनकी भी बेटी या बहन की शादी है वो अपने कार्ड पर अपने एरिया के DCP की मुहर लगवा कर बैंक से 5 लाख रुपये तक निकलवा सकते हैं। फिलहाल इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है।(UPUKLIVE)

Post a Comment

Previous Post Next Post