केंद्र सरकार व आरबीआई द्वारा मंगलवार की आधी रात से 500 व 1000 रुपये के नोट बंद किये जाने के बाद गुरुवार सुबह बैंकों में सुबह ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने इन बड़े नोटों को बदलवाने के लिए सुबह से ही बैंकों की कतार में खड़े होना शुरु कर दिया।
देश में कहीं भारी भीड़ को देखकर बैंक अफसर व कर्मचारी घबरा गए तो कहीं लोगों की लाइन हाईवे तक पहुंच गई। आइए जानते हैं कि गुरुवार को बैंक खुलने के बाद देशभर के बैंकों की क्या स्थिति रही |
अमेठी जिले के गोरियाबाद स्थित कर्पोरेशन बैंक के सामने सुबह से ही लोग कतार में खड़े होने लगे थे। जिले के तकरीबन हर बैंकों में लोग 500 व 1000 के नोटों को बदलवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे।
वही बैंक पैसे जमा करने आये लोगों से जब इस बारे में बात की गयी तो लोगो ने बताया की कि बैंक केवल पैसे जमा कर रहे हैं , नोट बदल नहीं रहे है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |