500 और 1000 के नोट बंद होने से आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार हर रोज नियमों में बदलाव कर रही है. नए नियम के मुताबिक अब शुक्रवार से बैंकों और डाकघरों से मात्र 2000 रुपये बदले जाएंगे, यानी आजभर ग्राहक बैंकों से 4500 रुपये बदल पाएंगे.वहीं सरकार ने किसानों और जिनके घर में शादिया हैं उन्हें बड़ी राहत दी है, अब किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए हफ्ते में 25 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे. जबकि जिनके घर में शादी है वो ढाई लाख रुपये तक निकाल पाएंगे, लेकिन इस रकम की निकासी एक ही खाते से होगी और कैश निकालने के लिए केवाईसी जरूरी होगा.
वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई के नकदी की कोई कमी नहीं है. सरकार ने बैंकों में भीड़ करने के लिए ये कदम उठाया है, क्योंकि अब सभी एटीएम में पैसे भरे जा रहे हैं और लोग यहां से आसानी से पैसे निकाल पाएंगे.
गौरतलब है कि नोटबंदी के साथ सरकार ने बैंकों से नोट बदले के लिए 4000 रुपये की रकम तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी गई, लेकिन अब फिर से इसे घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया है.
Tags:
national
