'सबको आवास' के तहत 3 साल में एक करोड़ मकान, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि ‘वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास’ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए अगले तीन साल में एक करोड़ मकान बनाने की परिकल्पना की गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को आगरा में इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश के आगरा में इस योजना का शुभारंभ करेंगे जिसके तहत अगले तीन वर्ष में एक करोड़ आवासों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने साक्षी महाराज के प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘सरकार की परिकल्पना के अनुरूप ‘वर्ष 2022 तक सभी के लिए मकान’ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश में पूर्ववर्ती इंदिरा आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पुनर्गठित करने को मंजूरी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post