‘‘मोदी के एप’’ से जानें आपका 2000 का नया नोट है असली या नकली



इस एप का नाम 'मोदी के नोट' हैं। इसे बेंगलुरु के बारा स्‍कल स्‍टुडियोज ने तैयार किया है और 11 नवंबर को गूगल प्‍ले स्‍टोर पर अपलोड किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने का एलान किया था। साथ ही 2000 और 500 के नए नोट भी शुरु होने की जानकारी दी थी। विमुद्रीकरण के एलान के बाद से देशभर में बैंकों के बाहर पुराने नोट बदलवाने के लिए लाइन लगी हुई है। वहीं एटीएम में पैसों की कमी के चलते भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब एक ऐसी एप सामने आई है जिसके जरिए 2000 रुपये के नए नोट को स्‍कैन पर प्रधानमंत्री मोदी का भाषण दिखार्इ देता है। इस एप का नाम ‘मोदी के नोट’ हैं। इसे बेंगलुरु के बारा स्‍कल स्‍टुडियोज ने तैयार किया है और 11 नवंबर को गूगल प्‍ले स्‍टोर पर अपलोड किया गया। अब तक इस ऐप को 5000 के करीब डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप को डाउनलोड किए जाने के बाद 2000 या 500 रुपये के नए नोट को स्‍कैन करने पर पीएम मोदी का आठ नवंबर का भाषण शुरू हो जाता है। यह भाषण अंग्रेजी में है।
नोट के किसी भी हिस्‍से को इस ऐप के जरिए स्‍कैन करने पर भाषण शुरू हो जाता है। हालांकि वीडियो तभी तक चलता है जब तक ऐप नोट को स्‍कैन करता रहता है। ऐप को हटाने के बाद वीडियो बंद हो जाता है। साथ ही वीडियो चलाने के लिए एक्टिव इंटरनेट की भी जरुरत नहीं है
एप सिर्फ एंड्राएड फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड हो रहा है, वहीं एप्पल स्टोर में इसको डाउनलोड करने का कोई प्रावधान नहीं है।
ऐप को डाउनलोड करने के बाद फंक्शन पूरा होते ही कैमरा एक्टीवेट हो जाता है। कैमरे से 2000 का नोट स्कैन करने पर पीएम मोदी के भाषण का वीडियो चलने लगता है। इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि इस ऐप से नकली और असली नोटों की पहचान की जा सकती है। इसी उत्सुकता में ऐप के यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है।
इन 4 चरणों से आप भी देख सकते हैं मोदी का वीडियो :
इसके लिए आपको पहले अपने एंड्रायड फोन में ‘मोदी की नोट’ ऐप डाउनलोड करना होगा।
ऐप को इंस्टाल कर ‘मोदी की नोट’ पर क्लिक करें।
2000 का नोट लें और उसे कैमरे से स्कैन करें।
स्कैन के बाद नोट पर दिखेगा मोदी का वीडियो।
इसके अलावा यदि हम इस परिक्षण को 100, 500 और 1000 के नोट के ऊपर करते हैं तो यह ऐप काम नहीं करता लेकिन जैसे ही कैमरे को 2000 के नोट के ऊपर लेकर जाते हैं तभी नोट पर मोदी की नोट प्रतिबंध की स्पीच शुरू हो जाती है।
READ SOURCE

Post a Comment

Previous Post Next Post