ट्रंप के जीत के आसार और बड़े नोटों पर बैन का असर, सेंसेक्स 1600 अंक गिरा

कालेधन को लेकर पीएम मोदी के फैसले और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है. घरेलू स्टॉक मार्केट और इंटरनेशनल मार्केट क्रैश हो गए हैं. बुधवार को सेंसेक्स 1600 प्वांइट की गिरावट के साथ खुला. निफ्टी भी 500 प्वाइंट की गिरावट के साथ 8,034 पर कारोबार कर रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई है.ट्रंप की बढ़त से एशियाई मार्केट्स में गिरावट जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हिलेरी क्लिंटन से मिलती बढ़त से एशियाई मार्केट्स में गिरावट जारी है. जापान का निक्की 2.4 फीसदी यानी 225 अंकों तक गिरा. दक्षिण कोरिया के मार्केट भी 1.4 फीसदी तक गिर गए हैं. तेल के दामों में भी 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है. यूरोप में प्रमुख सूचकांक कुछ नेगेटिव रुझान के साथ फ्लैट रहे. इसके और नीचे जाने की संभावना है.
येन और यूरो टूटा
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के आगे होने की खबरों के बीच येन और यूरो के मुकाबले डॉलर में जोरदार गिरावट आई है. डॉलर के मुकाबले मेक्सिकन पीसो भी कमजोर हुआ है. येन के मुकाबले डॉलर3.8 फीसदी टूटकर 101.50 येन पर आ गया. वहीं, यूरो के मुकाबले डॉलर करीब 2 फीसदी टूट गया. टोक्यो में कारोबार यूरो के मुकाबले 1.1224 डॉलर पर आ गया.
सोने की कीमत में उछाल
सरकार ने मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए हैं. इसके बाद सोने के दाम में उछाल आया है. मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 4000 रुपये का इजाफा हुआ है. फिलहाल 10 ग्राम सोने की कीमत 29,889.0 रुपये है.

Post a Comment

Previous Post Next Post