
अमेठी:जिले की खराब पड़ी सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिला योजना के तहत धन की मांग किया था। जिसके तहत शासन ने वर्ष 2016-17 में 13 सड़कों की मरम्मत के लिए तीन करोड़ 51 लाख 42 हजार रुपये अवमुक्त किया है। जिसमें से एक करोड़ 43 लाख रुपये की पहली किश्त जारी किया है। 40 लाख से कम लागत की इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो सकेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दिया है। कार्य शुरू कराने से पहले विभाग को यह तय करने का आदेश दिया गया है कि मंजूर की गई सड़क पहले से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से न बनवाई गई हो। साथ ही पहले किसी संपर्क मार्ग से जुड़ी नहीं हैं और संपर्क मार्ग सिंगल हैं। सड़कों के निर्माण में मिट्टी का कार्य मनरेगा योजना से कराया जाएगा।
इन सड़कों का होगा जीर्णोद्धार
-कसरावां पक्की सड़क से उसरापुर-शाहगढ़ संपर्क मार्ग।
-पक्की सड़क गौरीपुर से जूनियर हाईस्कूल तक।
-शाहगढ़ से जुड़ियापुर पक्की सड़क से माधवपुर राजापुर तक।
-मुसाफिरखाना में सूरपुर गांव में नहर के पुल से पूरे बादल उपाध्याय होते हुए अनखरा तक।
-सूरपुर गांव की पक्की सड़क से पूरे लोनियन होते हुए मयास बार्डर तक।
-मटेरा रोड से अमहा पिचरोड गंगौली तक।
-सरैया दुबान से धु्रवराज मौर्य के घर तक।
-त्रिसुंडी के मजरे लाली मस्जिद से मजार तक।
-ग्राम अमरइया मजरे भावापुर में अमरइया संपर्क मार्ग।
-रामदयपुर ग्राम में धरईमाफी सुमेरपुर संपर्क मार्ग से रामप्यारे यादव के घर तक।
-सेवई हेमगढ़ ग्राम से मोदी के पुल से चिलबिली संपर्क मार्ग।
-मोहिया सिंदुरिया से पूरे शुक्लन संपर्क मार्ग।
-निहालगढ़ से मकदूम गढ़ संपर्क मार्ग।
बोले अभियंता
सड़कों की मरम्मत के लिए शासन द्वारा धन अवमुक्त किया गया है। मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
देवेंद्र कुमार मिश्र
अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
Tags:
amethi