NEW DELHI: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘Toilet Ek Prem Katha’ एक बड़ी मुश्किल में पड़ गयी है। जी हां मथुरा के संतो ने फिल्म के डायरेक्टर की जुबान काट कर लाने वाले को 1 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि फिल्म में नंदगाव और बरसाना गांव के लड़का और लड़की की शादी दिखाई गयी है जिसके कारण संत नाराज हैं। हाल ही में हुई एक महापंचायत के दौरान ये फैसला लिया गया कि डायरेक्टर की जुबान काटने वाले को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। बरसाने गांव में हुए इस महापंचायत में करीब 200 लोग इकट्ठा हुए थे। जहां संतो ने डायरेक्टर पर फिल्म में भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।
संतों का कहना है कि फिल्म में दिखाई जा रही चीजें गलत है। फिल्म में सालों से चली आ रही परम्परा को तोड़ते हुए दिखाया गया है। संतो के मुताबिक इन दो गांव के लड़का- लड़की आपस में शादी नहीं कर सकते हैं। काफी लम्बे समय से इन दो गाँवों में शादी ना होने का रिवाज है।
बता दें कि फिल्म में शादी के इस सीन को हटाने के लिए बरसाने गांव के लोगों ने याचिका दायर की थी। जिसके बाद फिल्म के निर्देशक ने प्रेसवार्ता करके कहा कि फिल्म में बरसाना और नंदगांव के वैवाहिक संबंधो के सीन को नहीं दिखाया जाएगा।
Tags:
bollywood