इससे पहले खबर थी कि दीवाली की रात जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से कुछ एक जगहों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में गोलाबारी न के बराबर हुई.
रविवार की रात करीब 8 बजे आरएसपुरा सेक्टर में पाक रेंजर्स ने दो जगहों पर छोटे हथियार से वही सुचेतगढ़ में मोर्टार से फायर किया. हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई. इसके बाद सरहद पर रात भर शांति बनी रही.
इसके बावजूद सरहद पर रहने वाले लोगों के मन में डर कायम है. डर की वजह से मारे ज्यादातर लोग घर लौटने को तैयार नहीं है. 50 हजार से ज्यादा लोग ने सुरक्षित जगहों पर शरण ले ली है. इनमें से ज्यादातर लोगों ने अपने रिश्तेदार के घऱ पर डेरा डाला है या फिर सर