रात्री में गश्त नहीं लगाने पर मुसाफिरखाना कोतवाल लाइन हाजिर

 
अमेठी :पुलिस अधीक्षक हीरालाल रात में  गश्त का निरीक्षण करने के लिए निकले तो मुसाफिरखाना कोतवाल पीके तिवारी थाने पर बने आवास पर मिले। जिस पर एसपी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। सोमवार की सुबह उन्होंने कोतवाल को लाइन हाजिर करने के साथ ही शिव मुनि यादव को चार्ज सौंप दिया। एसपी ने कहा है  कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने रविवार को अपराधिक घटनाओं को देखते हुए हाइवे के साथ ही बैंक व क्षेत्रों में रात के दौरान गश्त का फरमान जारी किया था।  जिसके तहत पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने सभी क्षेत्राधिकारी व सीओ को स्वयं गश्त पर निकलने का आदेश दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post