सुरक्षा अधिकारी पर फिर हुआ जानलेवा हमला


कमरौली थानाक्षेत्र में स्थित इंडोगल्फ फैक्ट्री में देवेंद्र सिंह सागा सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। कंपनी में एक घंटे का लंच होता है। मंगलवार को टाउनशिप से लंच के बाद वह जिप्सी गाड़ी से लगभग सवा दो बजे कंपनी जा रहे थे। जैसे ही गेट के बाहर निकले ही थे कि पहले से ही घात लगाये नकाब पोश बदमाश ने सागा पर तमंचे से फ ायर कर दिया। जिससे उनकी जिप्सी गाड़ी अनियंत्रित होकर बाग में चली गई। खुद पर हमला देख जिप्सी से निकल कर सागा ने जान बचाई और बदमाशों को दौड़ाया। वहीं बरसात होने से वह फि सल कर गिर गए। जिससे उनके हाथ में मोच आई है। उसके बाद जब तब लोग व उनके लगे गेट पर सुरक्षा कर्मी कुछ समझते बदमाश बाइक से तमंचा लहराते हुये भाग निकले। चोटिल सांगा को आनन फ ानन में इंडोगल्फ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर फैक्ट्री के सीईओ राजेंद्र साके ने अस्पताल पहुंच कर सागा का हाल चाल लिया। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबंध में सीओ मुसाफि रखाना सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post