कोलकाता: वर्ल्ड टी-20 का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज खेला गया। वेस्टइंडीज ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 161रन बना लिए। मर्लेन सैमुअल्स (66 गेंदों में 85 रन) और ब्रेथवेट (10 गेंदों में 34 रन) नाबाद रहे। इस प्रकार वेस्टइंडीज ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी हाथ दिखाए और वेस्टइंडीज के दो विकेट झटक लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9विकेट पर 155 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज की बैटिंग का अपडेट
16 से 19 ओवर :
16वें ओवर में विली की पहली ही गेंद पर वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा, जब आंद्रे रसेल (1) ने स्टोक्स को कैच थमा दिया। इसके बाद कप्तान डेरेन सैमी भी इसी ओवर में हेल्स को कैच थमा दिया। इस ओवर में दो विकेट गिरे और 7 रन बने। 17वें ओवर में सैमुअल्स ने एक चौका लगाया और 7 रन जोड़े। 18वें ओवर में बड़े शॉट्स की जरूरत थी, लेकिन केवल एक चौके के साथ 11 रन ही बन पाए। 19वां ओवर भी कुछ खास नहीं रहा और इसमें एक चौके के साथ केवल 8 रन ही बन पाए।
11 से 15 ओवर : ब्रावो आउट, सैमुअल्स की फिफ्टी
सैमुअल्स ने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर बेन स्टोक्स को चौका लगाकर रनगति बढ़ाने की कोशिश की और इस ओवर में 8 रन जोड़े।12वें ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केवल 5 रन ही बना पाए, जबकि रनगति बढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन आदिल राशिद ने उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया। 13वें ओवर में स्टोक्स की गेंद को ब्रावो ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर उछाल दिया, लेकिन बिलिंग्स ने कैच छोड़ दिया और गेंद 4 रन के लिए बाउंड्री पार कर गई। इस ओवर में 9 रन बने। 14वें ओवर में वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा। ड्वेन ब्रावो 27 गेंदों में 25 रन .....आगे पढ़े
Tags:
खेल-जगत