मुंबई। महाराष्ट्र का मराठवाड़ा पानी की कमी से जूझ रहा है। राज्य के कई जिलों के लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। मराठवाड़ा में पानी के कुछ स्रोत सूख गए है तो कुछ सूखते जा रहे हैं। बीड के मंजारा बांध की भी कुछ यही स्थिति है। लातूर जिले के लिए पानी का सबसे बड़ा स्रोत मंजारा बांध पूरी तरह सूखने की कगार पर है। अपर्याप्त वर्षा के कारण बांध में पानी का लेवल जीरो हो गया है।
मौत को गले लगा रहे किसान