अकाली नेता का कहर- दलित किशोरी को सरेआम पीटा व नग्न कर बनाई वीडियो


तरनतारन, [पंजाब]। जिले के गांव तुड़ में पूर्व अकाली सरपंच ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपने बेटों की मदद से एक दलित किशोरी को हथियारों के बल पर घर से उठा लिया। फिर उसे बेरहमी से पीटा तथा नग्न कर वीडियो बना डाली। घटना विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव तुड़ की है।

पूर्व अकाली सरपंच जोगिंदर सिंह की बेटी सोमवार दोपहर पड़ोस के एक घर में अपने दोस्त से मिलने गई। इसका पता जब जोगिंदर सिंह को चला तो वह अपने बेटों भिंदा व बब्बो के साथ वहां पहुंचा। उन्हें देखकर उसकी बेटी अपने दोस्त के साथ भाग गई। उस घर में कुछ बच्चे एक कमरे में टीवी देख रहे थे। पूर्व सरपंच ने बेटों से कहा कि यहां जिनके बच्चे हैं उनकी माताओं व बहनों को सबक सिखा दो।

बाद दोपहर पूर्व सरपंच बेटों के साथ पड़ोसी के घर पहुंचा। घर का दरवाजा नहीं खुला तो कृपाणों से घर का दरवाजा तोड़ दिया। वहां से उसकी 14 साल की बेटी को बालों से घसीटते हुए अपने घर ले गए। इस पर लोग इकट्ठा हो गए। जागरण की रिपोर्ट के अनुसार सभी के सामने पूर्व सरपंच व उसके बेटों ने किशोरी को नग्न कर बेरहमी से पीटा। भिंदा बेल्ट से लड़की को पीटता रहा, जबकि बब्बो मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। दहशत के कारण किसी ने भी लड़की को छुड़ाने की हिम्मत नहीं की।

मामले की सूचना जब पास के गांव चक्क माहिर में पहुंची तो वहां के वहां के प्रमुख लोगोें ने आकर किशोरी को उनके चंगुल से छुड़वाया। दहशत के चलते दो परिवारों ने अपने बच्चे रिश्तेदारों के पास भेज दिए। पीडि़त परिवार ने मामले की शिकायत जब थाना श्री गोइंदवाल साहिब में की तो थाना प्रभारी ने सियासी दखलअंदाजी के चलते पीडि़त परिवार को राजीनामा करने का सुझाव दिया।

एक अन्य के अपहरण का भी प्रयास
--> पूर्व सरपंच के लड़कों ने मंगलवार सुबह भी गांव की एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लड़की का पिता पहले ही इन लोगों की पिटाई का शिकार हो चुका है। इस पर उसने अपने बेटे को किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया।
डीएसपी से मांगी है तुरंत रिपोर्ट : एसएसपी
एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने कहा कि मामला आज ही ध्यान में आया है जो काफी गंभीर है। थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी को आदेश दिए हैं कि वह पीडि़त परिवार के बयान लेकर कानूनी कार्रवाई करें। डीएसपी (डी) सतपाल सिंह से तुरंत रिपोर्ट मांगी गई है। अगर थाना प्रभारी की लापरवाही मिली तो बख्शा नहीं जाएगा।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया मामले का कड़ा संज्ञान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डां. राजकुमार वेरका ने कहा....आगे पढ़ें 

-->

Post a Comment

Previous Post Next Post